ramcharitmanas
✕

CISCE 12वीं का रिजल्ट घोषित, 18 छात्र 99.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बने टॉपर

Updated: रविवार, 24 जुलाई 2022 (19:44 IST)
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के अनुसार 18 छात्रों ने 99.75 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है।
 
दूसरी रैंक 58 उम्मीदवारों ने साझा की है, जिन्होंने 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 78 उम्मीदवारों ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरी रैंक साझा की है। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.52 फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों ने लड़कों को बहुत कम अंतर से मात दी। पहली बार बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा आयोजित की थी।
 
बोर्ड के सचिव गैरी अराथून ने परिणाम गणना के फार्मूले के बारे में कहा कि ज्यामितीय, मैकेनिकल ड्राइंग और कला जैसे विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय के पहले सेमेस्टर के अंकों को आधा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन अंकों को दूसरे सेमेस्टर और प्रैक्टिकल/ प्रोजेक्ट अंकों में जोड़ा गया है, ताकि प्रत्येक विषय में अंतिम अंक प्राप्त किए जा सकें।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख