Hanuman Chalisa
✕

15 फरवरी से होगी CBSE की 10-12वीं की परीक्षाएं

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (20:49 IST)
CBSE Date Sheet 2024: Class 10th and 12th timetable released :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 मार्च को और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 अप्रैल को समाप्त होंगी।
 
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय बोर्ड ने इस बात का ध्यान रखा है कि दो विषयों के बीच समय का पर्याप्त अंतर हो। बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों को ध्यान में रखा गया है। 
 
उन्होंने कहा कि व्यापक संख्या में विषय होने के चलते परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि दो अलग-अलग विषय चुनने वाले छात्रों की परीक्षा एक ही दिन नहीं पड़े।
 
पंद्रह फरवरी को 10वीं कक्षा के लिए पांच विषयों - पेंटिंग, राई, गुरुंग, तमांग और शेरपा की परीक्षा होगी।
 
इसी तरह, 12वीं कक्षा के लिए परीक्षा के पहले दिन चार विषयों - उद्यमिता, कोकबोरोक, पूंजी बाजार परिचालन और शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक परीक्षा होगी।
 

सीबीएसई अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो विषयों की परीक्षाओं के बीच में तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है।

परीक्षाओं की डेटशीट तैयार करते समय प्रतियोगी परीक्षाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। एक परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से 1.30 बजे तक हुआ करेगी और दूसरी परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक हुआ करेगी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख