biodatamaker

मनमानी फीस पर ऐसे शिकंजा कसेगा सीबीएसई

Updated: रविवार, 4 जून 2017 (18:45 IST)
नई दिल्ली। अत्यधिक शुल्क वसूलने और ‘छिपी हुई’कीमत वसूलने पर लगाम कसने के लिए सीबीएसई ने निजी स्कूलों से अपने शुल्क ढांचे तथा हाल के वर्षों में बढाए गए शुल्क के बारे में डेटा देने को कहा है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया जब इससे कुछ सप्ताह पहले सीबीएसई ने निजी स्कूलों को अपने परिसरों में यूनीफार्म और किताबें बेचकर ‘दुकानों’ में तब्दील नहीं होने की चेतावनी दी थी।
 
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक साक्षात्कार में कहा कि हमने स्कूलों से कहा है कि उन्हें अत्यधिक शुल्क वसूल नहीं करना चाहिए। शुल्क तार्किक होना चाहिए और कोई छिपी हुई कीमत नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह माता-पिता के लिए परेशान करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने स्कूलों से उनके शुल्क ढांचे और शुल्क में बढ़ोतरी के बारे में पूछा है।
 
मंत्री ने कहा कि कई स्कूलों ने यह भेज दिया है और डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। जिन स्कूलों ने इसे नहीं भेजा है, उन्हें रिमाइंडर भेजा गया है और दंडित किया गया है। हालांकि मंत्री ने अत्यधिक शुल्क वसूलने तथा अपने शुल्क ढांचे में छिपी हुई कीमत वसूलने के दोषी पाए जाने वाले स्कूलों पर दंड के उपायों के बारे में नहीं बताया।
 
स्कूलों द्वारा अत्यधिक शुल्क लेना और हर साल शुल्क में बढ़ोतरी चिंता का विषय रहा है और माता-पिता अक्सर इस मुद्दे का उठाते रहे हैं। गुजरात ने पिछले महीने अत्यधिक शुल्क वसूली को नियमित करने के लिए ‘गुजरात स्ववित्त पोषित स्कूल (शुल्क नियमन) विधेयक 2017’पेश किया था। जावडेकर ने कहा कि हम निजी निवेश को मूल्यवान मानते हैं क्योंकि यह जीडीपी में योगदान करता है, लेकिन स्कूलों को अत्यधिक शुल्क नहीं वसूलना चाहिए। (भाषा) 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख