Hanuman Chalisa
✕

Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, रिक्‍शा चालक का बेटा बना टॉपर

Updated: बुधवार, 16 मार्च 2022 (18:20 IST)
BSEB 12th Result 2022 : बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड बीएसईबी इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में गोपालगंज के बीएम इंटर कॉलेज के छात्र संगम राज 483 अंक प्राप्त कर आर्ट्स टॉपर बने हैं। उनके पिता ई-रिक्‍शा चालक हैं। 1 से 14 फरवरी तक आयोजित इस परीक्षा में कुल 13.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

खबरों के अनुसार, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड बीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 (BSEB Class 12 results 2022) को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया गया है।परीक्षा परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करना होगा।

परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने जारी किया। बोर्ड की इस परीक्षा में करीब 13.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 80.15 फीसदी सफल रहे हैं। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी में ली थी।

परीक्षा में गोपालगंज के बीएम इंटर कॉलेज के छात्र संगम राज 483 अंक प्राप्त कर आर्ट्स टॉपर बने हैं। उनके पिता ई-रिक्‍शा चालक हैं।

बीडी कॉलेज (पटना) के अंकित गुप्‍ता कॉमर्स टॉपर बने हैं तो केएलएस कॉलेज (नवादा) के सौरव कुमार व अशोक हायर सेकंडरी स्‍कूल (दाउदनगर, औरंगाबाद) के अर्जुन कुमार साइंस टॉपर हैं।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख