shradh paksha
✕

आईआईटी को छात्रों को 1 करोड़ का पैकेज, गुवाहाटी के छात्र को सर्वाधिक 2 करोड़ का पैकेज

Updated: शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (11:28 IST)
देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में 'प्लेसमेंट' अभियान की शुरुआत हुई जिसमें कई छात्रों को 1करोड़ रुपए से अधिक का पैकेज मिला। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह कोविड से पहले के समय से भी बेहतर प्रदर्शन है। आईआईटी दिल्ली में कम से कम 60 छात्रों को 1 करोड़ रुपए का पैकेज मिला। आईआईटी रूड़की के एक छात्र को तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी ने 2.15 करोड़ रुपए का वार्षिक पैकेज दिया।
 
इसी प्रकार आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र को उबर कंपनी ने लगभग 2.05 करोड़ रुपए के पैकेज का प्रस्ताव दिया जबकि आईआईटी गुवाहाटी के एक छात्र को 2 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का पैकेज मिला। वाराणसी स्थित आईआईटी के 5 छात्रों को उबर ने नौकरी का प्रस्ताव दिया। इन 5 में से 1 छात्र को कंपनी के अमेरिका स्थित कार्यालय में काम करने का प्रस्ताव मिला जबकि एक अन्य को 2 करोड़ रुपए का वार्षिक पैकेज मिला। कुल 55 कंपनियों ने आईआईटी बीएचयू के छात्रों को 232 ऑफर लेटर दिए जिसमें औसत 32.89 लाख रुपए और न्यूनतम 12 लाख रुपए वार्षिक वेतन का पैकेज दिया गया है।
 
आईआईटी मद्रास की ओर से कहा गया कि प्लेसमेंट के पहले दिन पिछले साल के मुकाबले 43 प्रतिशत अधिक प्रस्ताव आए। आईआईटी बाजार में औसत वार्षिक वेतन में 16 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। आईआईटी मद्रास में पहले दिन 34 कंपनियों ने 176 पैकेज दिए, जो कि पहले दिन आने वाले नौकरी के प्रस्तावों की सर्वाधिक संख्या है। संस्थान ने कहा कि 11 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव मिले।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख