dharma sangrah
✕

सोने-चांदी की चमक बढ़ी

Updated: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (15:58 IST)
नई दिल्ली। विदेशी स्तर पर सोने की कीमतों में आए उछाल और स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग में आई तेजी से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 100 रुपए चमककर 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी भी 100 रुपए चढ़कर 43,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार वहां सोना हाजिर 0.15 डॉलर चमककर 1,236.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.2 डॉलर उछलकर 1,237.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बैठक की जारी विवरणिका में ब्याज दर बढ़ाने के संबंध में संकेत तो दिए गए लेकिन इससे बाजार को कोई निश्चित दिशा नहीं मिल पाई है। 
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई वाली सरकार में अमेरिकी आर्थिक नीतियों की अस्पष्टता से निवेशकों का आकर्षण अब भी पीली धातु की तरफ बना हुआ है। इसके अलावा डॉलर में आई गिरावट से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु को बल मिला है। घरेलू बाजार में वैवाहिक मांग के जोर पकड़ने से सोने के भाव में चमक आई है।  लंदन में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर लुढ़ककर 17.95 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख