sawan somwar

वोडाफोन-आइडिया विलय साहसी कदम : सीओएआई

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2017 (19:14 IST)
नई दिल्ली। सेल्यूलर कंपनियों के संगठन सीओएआई ने आइडिया सेल्यूलर व वोडाफोन इंडिया के विलय को सोमवार को साहसी कदम करार दिया और कहा है कि एकीकृत मजबूत इकाई सरकार व उपभोक्ता दोनों के लिए फायदेमंद होगी। इसके साथ ही सीओएआई ने उम्मीद जताई है कि इस सौदे को त्वरित मंजूरी मिलेगी।
संगठन ने कहा है कि यह विलय न केवल संगठनात्मक परिदृश्य से बल्कि उपभोक्ताओं व सरकार के लिहाज से भी अच्छा होगा।
 
सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने कहा कि यह दोनों कंपनियों की ओर से साहसी कदम है। यह भारत में दीर्घकाल तक बने रहने की उनकी मंशा को दिखाता है। सरकार की दृष्टि से इससे भुगतान के मामले में स्थिरता आएगी क्योंकि एक अधिक मजबूत कंपनी सामने आने वाली है। 
 
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की कंपनी वोडाफोन और देश के आदित्य बिड़ला समूह की आइडिया सेल्यूलर ने सोमवार को अपने कारोबार के विलय की घोषणा की। उनके विलय से दूरसंचार क्षेत्र में ग्राहक संख्या और राजस्व के लिहाज से सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी अस्तित्व में आएगी। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख