वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का शानदार प्रदर्शन, FY26 में शुद्ध मुनाफे में 72% और EBITDA में करीब 60% का भारी उछाल
Value 360 Communications: भारत की पहली सूचीबद्ध एकीकृत संचार कंसल्टेंसी वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (NSE EMERGE: VALUE360) ने 31 जुलाई 2026 को आयोजित अपनी एजीएम में शेयरधारकों ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए ऑडिटेड स्टैंडअलोन और समेकित वित्तीय विवरणों को मंजूरी दी।
कंपनी ने इस वित्त वर्ष में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया है, जिसमें राजस्व और मुनाफे में ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई है। इसमें मज़बूत रेवेन्यू ग्रोथ, मार्जिन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी और इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा देखने को मिला है, जो इसके इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस प्लेटफ़ॉर्म और काम करने की अनुशासित रणनीति की मज़बूती को दर्शाता है।
प्रदर्शन की मुख्य बातें
- राजस्व में मजबूत वृद्धि : परिचालन से राजस्व ₹68.96 करोड़ के पार पहुंच गया, जो साल-दर-साल 26.4% की स्वस्थ वृद्धि दर्शाता है।
- EBITDA में बड़ा उछाल : EBITDA 59.9% बढ़कर ₹19.17 करोड़ हो गया, जो कंपनी के कुशल परिचालन मॉडल को दर्शाता है।
- मुनाफा ₹10 करोड़ के पार : कर पश्चात लाभ (PAT) पहली बार ₹10 करोड़ के मील के पत्थर को पार करते हुए ₹10.02 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 71.6% की जबरदस्त वृद्धि है।
- मजबूत रिटर्न अनुपात : कंपनी ने 27.42% के ROCE और 31.91% के ROE के साथ अपनी पूंजी दक्षता को बनाए रखा।
कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कुणाल किशोर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 वैल्यू 360 की यात्रा में एक ऐतिहासिक वर्ष साबित हुआ है। NSE इमर्ज पर हमारी सफल लिस्टिंग के साथ-साथ, हमने मजबूत राजस्व वृद्धि, महत्वपूर्ण मार्जिन विस्तार और अनुशासित निष्पादन के दम पर रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन किया है।
EBITDA और PAT का राजस्व की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ना हमारे बिजनेस मॉडल की ताकत को दर्शाता है। एक सूचीबद्ध कंपनी के रूप में नए चरण में प्रवेश करते हुए, हम अपने ग्राहकों, कर्मचारियों और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कंपनी की वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट और एजीएम के मतदान परिणाम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

