शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. top 10 companies market cap increase reliance benefit
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 8 फ़रवरी 2026 (12:01 IST)

Reliance : टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

Top 10 companies market cap
शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 2,857.46 अंक यानी 3.53 प्रतिशत उछल गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।
लाभ में रहने वाली आठ कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 4,55,336.36 करोड़ रुपए बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,41,887.97 करोड़ रुपए बढ़कर 19,63,358.79 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
 
एलआईसी का मूल्यांकन 64,926.1 करोड़ रुपए बढ़कर 5,70,198.54 करोड़ रुपए पर रहा। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 52,516.39 करोड़ रुपए बढ़कर 11,62,288.64 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 52,476.97 करोड़ रुपए चढ़कर 10,06,258.82 करोड़ रुपए रहा।
 
हालांकि, इस तेजी के उलट टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 88,172.8 करोड़ रुपए घटकर 10,64,242.35 करोड़ रुपए रह गया। इंफोसिस का मूल्यांकन 63,462.66 करोड़ रुपए घटकर 6,26,067.95 करोड़ रुपए पर आ गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
ये भी पढ़ें
Weather Alert: दिल्ली में धुंध और पहाड़ों पर बर्फबारी, अगले 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी