Gold Silver Price Today : चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी भारी गिरावट का दौर जारी रहा। जनवरी में 4,20,000 रुपए किलो की चांदी 6 फरवरी को 2,75,000 हजार रुपए पर आ गई। MCX पर आज सोना तेज था तो सराफा में इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को देश के सराफा बाजारों में भी सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज चांदी 25000 रुपए की गिरावट के साथ 2,75,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 2070 रुपए गिरकर 1,52,350 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। 22 कैरेट सोना 1,39,650 और 18 कैरेट सोना 1,14,260 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
वायदा कारोबार (MCX) पर दोपहर 1:19 बजे सोने की कीमत करीब 850 रुपए की तेजी के साथ 1,52,921 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची। इस समय चांदी 7,505 रुपए गिरकर 2,36,310 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी।
आपके शहर में क्या हैं चांदी के दाम?
मुंबई- 2,75,000 रुपए प्रति किलो
चेन्नई- 2,80,000 रुपए प्रति किलो
दिल्ली-2,75,000 रुपए प्रति किलो
हैदराबाद-2,80,000 रुपए प्रति किलो
कोलकाता- 2,75,000 रुपए प्रति किलो
जयपुर- 2,75,000 रुपए प्रति किलो
पटना- 2,75,000 रुपए प्रति किलो
लखनऊ- 2,75,000 रुपए प्रति किलो
अहमदाबाद- 2,75,000 रुपए प्रति किलो
इंदौर- 2,75,000 रुपए प्रति किलो
आपके शहर में क्या है सोने के दाम?
मुंबई- 1,52,350 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,54,040 रुपए प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद- 1,52,350 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,52,350 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर- 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद-1,52,400 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ- 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने-चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
Edited by : Nrapendra Gupta