Daily Horoscope
✕

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है 4 महानगरों में कीमत

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (09:24 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी को फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में हुई प्रति लीटर 35 पैसे की और डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। पिछले 33 दिनों में ही पेट्रोल 8.49 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

दिल्ली में पेट्रोल कीमत 99 रुपए और चेन्नई में 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को मूल्यों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। देश के चार बड़े महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल 35 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महंगा हुआ।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 98.81 रुपये और डीजल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 89.18 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 4.58 रुपए और डीजल की कीमत 4.03 रुपए बढ़ चुकी है।

इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपए और डीजल 4.42 रुपए महंगा हुआ था। मुंबई में पेट्रोल का दाम 34 पैसे और डीजल का मूल्य 30 पैसे बढ़ा। वहां एक लीटर पेट्रोल अब 104.90 रुपए और डीजल 96.72 रुपए का हो गया है जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।

चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल 31-31 पैसे महंगा होकर क्रमश: 99.80 रुपये और 98.64 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल की कीमत चेन्नई में 26 पैसे बढ़कर 93.72 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 28 पैसे बढ़कर 92.03 रुपए प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख