रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Tata Group, Tata, Safety Watch, Tata Group employees
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 4 मई 2016 (23:14 IST)

टाटा ने कर्मचारियों के लिए विकसित की 'सेफ्टी वॉच'

Tata Group
मुंबई। टाटा समूह ने बुधवार को कहा कि उसने अपने कारखाने के कर्मचारियों के लिए विशिष्ट रूप से सेफ्टी वॉच (सुरक्षा घड़ी) विकसित की है, जो तत्काल आधार पर सुरक्षा आंकड़े उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा है कि वह भविष्य में प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं को पहनने योग्य उपकरण बेचने की तैयारी कर रही है।
 
समूह के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गोपीचंद कतरागड्डा ने कहा कि कारखाने के कर्मचारियों के लिए यह पहला सुरक्षा प्रदान करने वाला धारणा करने योग्य उपकरण है। उन्होंने कहा कि इस घड़ी को टाटा समूह की कई कंपनियों ने डिजाइन किया है। मूल विचार टाटा स्टील के कर्मचारियों का था, जो जल्द इसका इस्तेमाल शुरू करेंगे। अन्य कंपनियो ने भी इसे डिजाइन करने में सहयोग दिया। (भाषा)