dharma sangrah
✕

बंपर धमाका, सिर्फ 500 रुपए में कर सकेंगे हवाई यात्रा!

Updated: मंगलवार, 17 मई 2016 (14:28 IST)
अगर आप हवाई जहाज से सफर का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए खुशखबर है। स्पाइस जेट ने अपने यात्रियों के लिए बंपर ऑफर पेश किया है। कंपनी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर यह ऑफर दिया गया है। 
इस ऑफर के तहत आप 511 रुपए में घरेलू और 2,111 रुपए (बेस फेयर) में अंतरराष्ट्रीय उड़ान की टिकट बुक कर सकते हैं। स्‍पाइसजेट का ऑफर सीमित समय के लिए है। 
 
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 17 से 19 मई तक टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। इस ऑफर पर आप 15 जून से 30 सितंबर के बीच सफर कर सकते हैं। टिकटों की संख्‍या सीमित है और इसे 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर हासिल किया जा सकेगा।
 
  
ऑफर के तहत घरेलू उड़ान के लिए बेस फेयर 511 रुपए देकर टिकट बुक कर सकते हैं। इस बेस फेयर पर ग्राहकों को टैक्स अलग से देना होगा। 15 जून से 30 सितंबर के बीच सफर किया जा सकेगा, वहीं बेस प्राइज सिर्फ एक तरफ का होगा, वापसी के लिए अलग बुकिंग करानी होगी। यह ऑफर कुछ चुनिंदा रूट्स के लिए है। अभी रूटों का पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए बेस फेयर 2,111 रुपए से शुरू होगा। इस ऑफर पर 1 जून से 20 जुलाई के बीच सफर किया जा सकेगा। 
 
   
नि‍यम और शर्तों की बात करें तो ऑफर में बुक की गई टिकट को कैंसिल करने पर किसी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा। हालांकि बेस प्राइस पर लगने वाला टैक्स रिफंडेबल होगा। ऑफर के तहत ग्रुप बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी।
 
ऑफर के तहत टिकटों की बुकिंग www.spicejet.com के साथ स्पाइस जेट के एप और ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल और ट्रेवेल एजेंट के जरिए की जा सकती है। इसके अलावा स्पाइस जेट के ट्रैवल पार्टनर की साइट पर भी बुकिंग की सुविधा है। (एजेंसियां)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख