sundarkand
✕

स्नैपडील, स्टेजिला के पूर्व कर्मचारियों के लिए राहत बनकर आई पेटीएम

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (17:34 IST)
नई दिल्ली। स्नैपडील, स्टेजिला के पूर्व कर्मचारियों के लिए पेटीएम एक राहत बनकर आई है। मोबाइल वॉलेट कंपनी ने इन कंपनियों से निकाले गए सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी की पेशकश की है।

 
पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने ट्विटर पर कहा- दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में व्यापार पुनर्गठन से प्रभावित प्रौद्योगिकी : उत्पाद से जुड़े लोगों का हम पेटीएम और पेटीएम-मॉल में खुले दिल से स्वागत करते हैं। हालांकि इसमें किसी कंपनी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन पिछले सप्ताह सॉफ्टबैंक समर्थन वाली ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील ने विभिन्न खंडों में 500 से 600 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की वहीं होटल बुक करने की सुविधा देने वाली स्टेजिला ने अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया।
 
स्नैपडील के सहसंस्थापक कुणाल बहल ने स्वीकार किया कि सही आर्थिक मॉडल को चिन्हित किए बिना हमने स्वयं को काफी फैला लिया। पूंजी जुटाने में संघर्ष कर रही स्नैपडील सभी गैर-प्रमुख गतिविधियों को बंद करेगी, लागत में उल्लेखनीय रूप से कमी लाएगी और कर्मचारियों की संख्या कम कर उसे लाभदायक बनाएगी।
 
इसी प्रकार चेन्नई की ऑनलाइन होटल बुक करने की सेवा देने वाली स्टेजिला ने भी बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कारोबार समेटने का निर्णय किया है, वहीं दूसरी तरफ मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम अपने कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि देख रही है।
 
सरकार के नोटबंदी के कदम के बाद से कंपनी के कारोबार में अच्छी वृद्धि हुई है। कंपनी जल्दी ही भुगतान बैंक शुरू करने वाली है और वह आक्रामक तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारियों को नियुक्त कर रही है। (भाषा)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख