dharma sangrah
✕

सेंसेक्स, निफ्टी ने फिर रचा इतिहास, इन शेयरों में उछाल

Updated: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (11:13 IST)
Share Market News : विदेशी कोषों की ताजा लिवाली के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। निफ्टी जल्द ही 20 हजारी हो सकता है। 
 
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 395.57 अंक बढ़कर 66,985.50 पर था। एनएसई निफ्टी 99.8 अंक चढ़कर 19,811.25 पर पहुंच गया। इस दौरान बैंकिंग शेयरों में खासतौर से खरीदारी देखने को मिली।
 
सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और एशियन पेंट्स में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और टाटा स्टील लाल निशान में थे।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 73 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत चढ़कर 78.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
सेंसेक्स सोमवार को 529.03 अंक या 0.80 प्रतिशत उछलकर 66,589.93 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 146.95 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 19,711.45 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

अगला लेख