• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. shaktikanta das on Fed reserve interest rate
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 16 मार्च 2017 (12:12 IST)

फेडरल रिजर्व ने बढ़ाई ब्याज दर, भारत तैयार...

shaktikanta das
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पिछली रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में की गई 0.25 प्रतिशत की वृद्धि के लिए भारतीय बाजार पहले से ही तैयार है।
 
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीट किया कि अमेरिका में नीतिगत ब्याज दर की 0.25 प्रतिशत की वृद्धि के परिणामों का सामना करने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी तरह तैयार है। 
 
फेडरल रिजर्व का आगे ब्याज दरों में धीरे-धीरे वृद्धि करने का संकेत उभरते बाजारों की दृष्टि से अच्छा है। इसी बीच सेंसेक्स 206.40 अंक उछलकर 29,604.51 अंक पर खुला है और निफ्टी में उसके अब तक उच्चतम स्तर पर कारोबार हो रहा है।
 
रुपया भी शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 47 पैसे मजबूत होकर 65.22 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। यह इसका 16 महीने का उच्चतम स्तर है। (भाषा)
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
ये भी पढ़ें
गोवा में पर्रिकर ने साबित किया बहुमत