Hanuman Chalisa
✕

सेवा क्षेत्र में तीन माह की सबसे बड़ी तेजी

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (19:15 IST)
मुंबई। नए कारोबार में बढ़ोतरी के दम पर देश के सेवा क्षेत्र ने जनवरी में गत तीन माह की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की और इसका निक्केई पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक दिसंबर के 50.9 से बढ़कर जनवरी  में 51.7 पर पहुंच गया।


निक्केई ने सोमवार को यहां जारी रिपोर्ट में बताया कि नए कारोबार में बढ़ोतरी इस सुधार की मुख्य वजह रही है। माह दर माह आधार पर खरीद प्रबंधकों के बीच कराए गए सर्वेक्षण पर आधारित इस सूचकांक का 50 से ऊपर रहना कारोबार में वृद्धि और इससे कम रहना गिरावट को दर्शाता है, जबकि 50 स्थिरता का स्तर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नई मांग आने से कंपनियों ने कर्मचारियों की भर्ती की जिससे सितंबर के बाद दूसरी सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई। नए कारोबार में भी पिछले तीन माह में पहली बार तेजी आई और यह दिसंबर के 50.0 से बढ़कर 51.7 पर पहुंच गया।

रिपोर्ट की लेखिका और आईएचएस मार्केट की अर्थशास्त्री आशना दोहिया ने रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सेवा क्षेत्र में जनवरी में भी सुधार जारी रहा और आउटपुट में जून के बाद की सबसे बड़ी तेजी दिखी। रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद गत पूरे साल मांग कमजोर रही जिससे कारोबार प्रभावित रहा।

सेवा गतिविधियों में आई तेजी के बावजूद विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार जनवरी में धीमी हुई है, लागत और उत्पादन मूल्य बढ़ने से जनवरी में उपभोक्ताओं पर दबाव बढ़ा और इसके बाद बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए की गई घोषणाओं से महंगाई बढ़ने के आसार हैं। महंगाई बढ़ने की स्थिति में रिजर्व बैंक ब्याज दर में वृद्धि कर सकता है। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख