ganesh chaturthi

जनवरी में घटी सेवा क्षेत्र की गतिविधियां, नौकरियों में हुआ इजाफा

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (16:44 IST)
नई दिल्ली। देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जनवरी में लगातार दूसरे महीने घटी हैं। पिछले चार महीनों में इस दौरान नए ऑर्डरों में सबसे कम गति से वृद्धि हुई है। हालांकि कंपनियों की ओर से नए लोगों को नौकरियों पर रखना जारी है। यह जानकारी एक मासिक सर्वेक्षण में मंगलवार को सामने आई है।


कंपनियों के परचेजिंग मैनेजरों के बीच किया जाने वाला मासिक सर्वेक्षण ‘निक्की इंडिया सर्विसेस बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स’ (सेवा क्षेत्र का पीएमआई) जनवरी में 52.2 अंक रहा जो दिसंबर में 53.2 अंक था। यह सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में कमी को दर्शाता है।

हालांकि यह कमी मासिक आधार पर है। वास्तव में पीएमआई का 50 अंक से ऊपर रहना, संबंधित क्षेत्र में विस्तार और उससे नीचे रहना क्षेत्र में संकुचन को दर्शाता है। इस तरह यह लगातार आठवां महीना है जब सेवा क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ी हैं।

आईएचएस मार्केट में प्रधान अर्थशास्त्री और इस रपट की लेखिका पॉलियाना डी लीमा ने कहा, भारतीय सेवा क्षेत्र में पिछले चार महीने से गतिविधियां लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। जनवरी के आंकड़े भी विस्तार के रुख को प्रदर्शित करते हैं।

लीमा ने कहा कि कुछ संकेत हैं जिनसे लगता है कि गतिविधियों में विस्तार की यह रफ्तार थम जाएगी, भले यह संक्षिप्त अवधि के लिए हो, क्योंकि पिछले चार महीनों में मांग में सबसे कमजोर सुधार देखा गया है।

सर्वेक्षण के अनुसार सेवा गतिविधियों में बढ़त थमने की अहम वजह नए काम का धीमा विस्तार और बिक्री में कम बढ़ोतरी होना है। जनवरी में यह पिछले चार महीनों में सबसे कम रही है। हालांकि इस दौरान नई नौकरियों का सृजन हआ है और यह तीन महीने के उच्च स्तर पर बना हुआ है।

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख