Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, SBI ने घटाई Home Loan पर ब्याज दर

Updated: रविवार, 18 अगस्त 2019 (23:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रविवार को Home Loan पर ब्याज दर घटाकर 8.05 प्रतिशत करने की घोषणा की। ब्याज दर घटने से अब लोगों का अपना घर खरीदना और ऑटो लोन सस्ता हो गया है। SBI ने होम लोन की ब्याज दर में 0.20 फीसदी की कटौती की है। नई दरें 1 सितंबर से लागू होगी।
 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त में ही रेपो रेट घटाकर 5.40 फीसदी कर दी है। रेपो रेट वो दर है, जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को कर्ज देता है। 
 
भारतीय स्टेट बैंक के रिटेल-डिजिटल बैंकिंग महाप्रबंधक एमडी पी के गुप्ता ने कहा हम उम्मीद करते हैं कि होम लोन और ऑटो लोन पर ब्याज दर घटने से लोग इसका लाभ उठाएंगे।
 
उन्होंने यह भी कहा ऑटो लोन की मांग घटी है लेकिन सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और मांग बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। ऑटो सेक्टर में 2 दिक्कत है एक ऑटो लोन की मांग कम है दूसरी तरफ डीलर्स के पास गाड़ियों का स्टॉक ज्यादा है।
 
गुप्ता के अनुसार हम डीलर्स की मदद कर रहे हैं। उन्हें कर्ज वापस करने के लिए ज्यादा समय दे रहे हैं। जिन डीलर्स को मदद चाहिए उनके साथ लगातार बात कर रहे हैं।

SBI को 12-14 प्रतिशत की ऋण वृद्धि की उम्मीद : SBI को इस वित्त वर्ष ऋण कारोबार में ‘संतोषजनक’ 12 से 14 प्रतिशत की ऋण वृद्धि की उम्मीद है। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कोलकाता में यह बात कही। पिछले वित्त वर्ष में बैंक की ऋण वृद्धि दर 14 प्रतिशत रही।
 
कुमार इस क्षेत्र की एसबीआई शाखाओं के प्रबंधकों के बहुस्तरीय परामर्श कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। उन्होंने कहा कि बैंक का ऋण पोर्टफोलियो करीब 23 लाख करोड़ रुपए का है। उन्होंने कहा कि बैंक के पास कर्ज देने को पर्याप्त धन है।
 
उन्होंने कहा कि बैंक के कुल ऋण कोरोबार में खुदरा ऋण की 57 प्रतिशत और कॉरपोरेट ऋण की 43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि इसके अनुपात में कोई बड़ा बदलाव आने का अनुमान नहीं है।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

शेयर बाजार में आने वाली है एआई कंपनियों के आईपीओ की बाढ़: Goldman Sachs की रिपोर्ट ने खोले बड़े राज

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अगला लेख