shradh paksha
✕

एसबीआई कार्ड ने लॉन्च किया चैटबोट 'एला'

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (10:05 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड ने चैटबोट इलेक्ट्रॉनिक लाइव असिस्टेंट (एला) लांच करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि एला कस्टमर सपोर्ट एवं सर्विसेज के लिए एक वर्चुअल असिस्टेंट है।


आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म से चलने वाला एला ग्राहकों और एसबीआई कार्ड के बीच की संचार प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। एला को ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह ग्राहकों के सवालों का प्रासंगिक एवं तुरंत जवाब देगा।

ग्राहक बोलचाल की साधारण भाषा में एला से बातचीत कर सकते हैं। इस तरह से यह उनके सवालों का फौरन जवाब देने के साथ ही इंटरफेस को आसान बनाता है। उसने कहा कि एला विभिन्न तरह के सवालों पर बातचीत करने में सक्षम है। इसके लिए ग्राहक उत्पादों एवं सेवाओं को ढूंढ सकते हैं।

वे अकाउंट स्टेटमेंट जनरेट करने, बिलों का भुगतान करने, अपने कार्ड ब्लॉक कराने, रिवार्ड प्वाइंट रिडेम्प्शन प्रोसेस को देखने आदि जैसे कई कामों के बारे में जान सकते हैं।

आने वाले समय में चैटबोट पर लेन-देन न फीचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि ग्राहकों को खाते से संबंधित सवालों के जवाब मिल सकें और वे आसानी से लेन-देन कर सकें। इस वर्चुअल असिस्टेंट को फिलहाल एसबीआई कार्ड की वेबसाइट पर होस्ट किया जा रहा है और इसे जल्द ही मोबाइल एप पर लाया जाएगा।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख