dharma sangrah
✕

सैमसंग के उपकरणों को अमेरिका की मंजूरी

Updated: बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (17:18 IST)
नई दिल्ली। कोरियाई मोबाइल कंपनी सैमसंग ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी सरकार ने नाक्स प्लेटफॉर्म पर आधारित उसकी गैलेक्सी रेंज के उपकरणों को सभी तरह की वर्गीकृत सूचनाओं के लिए इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
 
कंपनी का कहना है कि अमेरिकी सरकार के मोबाइल डिवाइस फंडामेंटल प्रोटेक्शन प्रोफाइल (एमडीएफपीपी) तथा वीपीएन प्रोटेक्शन प्रोफाइल (वीपीएनपीपी) कार्यक्रमों के तहत सफल प्रमाणीकरण तथा परीक्षण के बाद यह मंजूरी दी गई है।
 
सैमसंग के बयान में कहा गया है कि 10 सहमति पत्रों (एमओए) को पूरा करने के बाद अमेरिकी सरकार ने इन उपकरणों को वर्गीकृत कार्यक्रम अनुपालन सूची में शामिल किया है।
 
इसके अनुसार उक्त सूची में शामिल किए गए उपकरणों में गैलेक्सी एस-4, गैलेक्सी एस-5, गैलेक्सी नोट-3, गैलेक्सी नोट-4, गैलेक्सी नोट-10.1, गैलेक्सी नोट ऐज, गैलेक्सी अल्फा, गैलेक्सी टेब एस 8.4, गैलेक्सी टेब एस 10.5 शामिल हैं। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट