biodatamaker
✕

भारत में स्त्री-पुरुषों के वेतन में भारी अंतर : मॉन्स्टर

Updated: मंगलवार, 17 मई 2016 (17:03 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर स्त्री-पुरुष वेतन में अंतर पर बढ़ती बहस के बीच एक नई रपट से संकेत मिलता है कि भारत में यह अंतर 27 प्रतिशत तक है जहां पुरुषों का औसत सकल वेतन 288.68 रुपए प्रति घंटा है जबकि महिलाओं की आय 207.85 रुपए प्रति घंटा तक है।
ऑनलाइन करियर और नियुक्ति समाधान प्रदाता मान्स्टर इंडिया के ताजा मान्स्टर वेतन सूचकांक के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में औसतन सबसे अधिक 337.3 रपए प्रति घंटा वेतन मिलता है।
 
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्त्री-पुष कर्मचारियों के वेतन में फासला सबसे अधिक 34 प्रतिशत है। सूचना प्रौद्योगिक सेवाओं में पुरुष 360.9 रुपए प्रति घंटा कमाते हैं जबकि महिलाओं की आय 239.6 रुपए प्रति घंटा है।
 
अलग अलग क्षेत्रों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि स्त्री-पुरष वेतन में सबसे ज्यादा अंतर विनिर्माण क्षेत्र में (34.9 प्रतिशत) है और सबसे कम बैंक, फाइनेंस और बीमा क्षेत्र में हैं। परिवहन, लॉजिस्टिक्स, संचार में यह फासला समान रूप से 17.7 प्रतिशत है।
 
रपट के मुताबिक वेतन में फर्क की वजहों में एक यह हो सकती है कि महिला कर्मचारियों के मकाबले पुरुषों को ज्यादा तरजीह दी जाती है। इसके अलावा निगरानी वाले पदों के लिए पुरुष कर्मचारियों को प्रोन्नति में तरजीह मिलती है। दूसरी तरफ बच्चों के पालन-पोषण की वजह से महिलाओं द्वारा नौकरी से अवकाश लेना और अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारकों की भूमिका हो सकती है। (भाषा)
Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

अगला लेख