Hanuman Chalisa
✕

सहारा की एम्बी वैली होगी नीलाम, नोटिस जारी

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (16:49 IST)
मुंबई। सहारा समूह को सोमवार को करारा झटका लगा जब बम्बई उच्च न्यायालय ने उसकी प्रतिष्ठित एम्बी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी कर दिया।
 
मुंबई से 120 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोनावला में बड़े क्षेत्रफल में फैली इस परियोजना की नीलामी के लिए आधिकारिक परिसमापक (ओएल) ने 37392 करोड़ रुपए का सुरक्षित मूल्य रखा है। समूह ने एम्बी वैली की नीलामी रोकने के लिए 3 दिन पहले उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी, किन्तु शीर्ष न्यायालय से उसे राहत नहीं मिली थी।
 
मुंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने प्रमुख समाचार पत्रों में नीलामी का विज्ञापन दिया। नीलामी के तहत बड़ी संपत्ति बेची जानी है इसलिए यह कार्य 2 चरणों में दो दिन में पूरा किया जाएगा। एम्बी वैली 6761.64 एकड़ में फैली है।
 
उच्चतम न्यायालय ने दस अगस्त को सहारा समूह की एम्बीवैली की नीलामी प्रक्रिया रोकने की याचिका खारिज की थी। परिसमापक ने नीलामी में संभावित बोली लगाने वालों को विज्ञापन में संपत्ति का ब्यौरा देते हुए कहा है कि यह सह्याद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है।
 
सहारा समूह और शेयर बाजार की नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के बीच समूह की 2 कंपनियों के निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपए लौटाने को लेकर मामला चल रहा है। उच्चतम न्यायालय ने 25 जुलाई को सहारा प्रमुख सुब्रत राय से 1500 करोड़ रुपए जमा करने को कहा था।
 
सहारा प्रमुख को इस मामले में काफी समय जेल में भी बिताना पड़ा है। समूह चाहता था कि निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए जुलाई 2019 तक का समय दिया जाए, लेकिन शीर्ष न्यायालय ने इसे लंबी अवधि मानते हुए नीलामी प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा था। समूह का कहना था कि वे 11 हजार करोड़ रुपए का भुगतान कर चुका है और शेष 14779 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए उसे जुलाई 2019 तक का समय दिया जाए। (वार्ता)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख