Hanuman Chalisa
✕

रुपए ने रुलाया, 37 दिन में 4.29 रुपए गिरा, आज फिर ऑल टाइम लो

रुपया एक जनवरी को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.21 पर था। इस साल अब तक स्थानीय मुद्रा में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (15:56 IST)
Dollar Rupee news : 2025 का शुरुआती महीना रुपए के लिए बेहद खराब रहा। गुरुवार को दोपहर के कारोबार में 15 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.60 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। पिछले 37 दिन में रुपए 4 रुपए 29 पैसे की गिरावट आई है। 
 
रुपया एक जनवरी को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.21 पर था। इस साल अब तक स्थानीय मुद्रा में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। यह इस वर्ष सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्राओं में से एक बन गई है। 
आज भारतीय मुद्रा में 17 पैसे की गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि मौद्रिक नीति बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में कटौती की संभावना के बारे में अटकलों से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.54 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में डॉलर के मुकाबले 87.58 के सर्वकालिक निचले स्तर तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
 
रुपया बुधवार को 36 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.43 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.74 पर रहा।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,682.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख