dharma sangrah
✕

रुपए में आई 5 पैसे की गिरावट, डॉलर के मुकाबले 79.11 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (12:05 IST)
मुंबई। विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की धारणा कमजोर होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 5 पैसे की गिरावट के साथ 79.11 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 78.99 पर खुला। बाद में स्थानीय मुद्रा और कमजोर होकर 79.11 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट दर्शाता है। डॉलर के मुकाबले रुपए का यह अब तक का सबसे निचला स्तर है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की गिरावट के साथ 79.06 रुपए प्रति डॉलर के नए ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.90 पर था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत बढ़कर 109.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,138.05 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

जियो IPO से पहले आकाश अंबानी ने खोला ग्रोथ प्लान, मोबिलिटी और होम ब्रॉडबैंड पर बड़ा दांव

Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का बड़ा बयान, बोले- 2030-31 तक 1.4 लाख करोड़ डॉलर की होगी भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन को कैबिनेट की मंजूरी, सोयाबीन किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

अगला लेख