1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. rupee falls against dollar

डॉलर के मुकाबले रुपया 92.43 पर, तेल की कीमतों और विदेशी निकासी से बढ़ा दबाव

dollar vs rupee
Dollar Rupee News : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से डॉलर लगातार मजबुत हो रहा है। वहीं अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत लगातार घट रही है। कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही फंड निकासी ने रुपए पर यह भारी दबाव बनाया है। यह स्थिति मुद्रा बाज़ार में बढ़ती अस्थिरता और वैश्विक व्यापारिक चिंताओं को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। 
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 92.43 पर पहुंच गया। होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की उम्मीदों ने बाज़ार की धारणा को काफी हद तक सकारात्मक बनाया है। घरेलू शेयर बाजारों में शॉर्ट रिकवरी की वजह से भी स्थानीय मुद्रा मजबूत हुई।

क्यों गिर रहा है रुपया 

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमते लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड ऑइल के दाम 103.52 डॉलर प्रति बैरल है। इससे भारत का आयात बिल प्रभावित होने की आशंका है और डॉलर की मांग में भारी इजाफा हुआ है। 
विदेशी पूंजी की निकासी: भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण विदेशी निवेशक सतर्क हो गए हैं। सुरक्षित निवेश की तलाश में वे भारतीय बाजारों से लगातार अपनी पूंजी निकाल रहे हैं, जिससे रुपए पर भारी दबाव पड़ा है।

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ओडिशा में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस हुई सख्त, 3 विधायकों को किया सस्‍पैंड, बड़े एक्‍शन की तैयारी