1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pm-narendra-modi-greets-people-on-goa-statehood-day-praises-culture

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

PM Modi Wishes Goa Statehood Day
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गोवा राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और सौहार्दपूर्ण एवं मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'विकसित भारत' के निर्माण में राज्य की अहम भूमिका पर भी बात की।
 
उन्होंने कहा कि यह अवसर उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का है, जिन्होंने गोवा की प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गोवा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, गोवा राज्य के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर गोवा वासियों को शुभकामनाएं। गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। यह दिन उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने इसकी प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया।
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि आशा है कि गोवा निरंतर समृद्ध होता रहे और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे। मैं हरेक गोवावासी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल