सम्बंधित जानकारी
- आसमान पर चांदी, सोना भी रिकॉर्ड स्तर के करीब
- Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान
- सस्ती होगी LPG! भारत का अमेरिका के साथ एग्रीमेंट, 1 साल में होगा 22 लाख टन आयात
- कच्चे तेल के भावों में गिरावट, क्या भारत में सस्ता होने वाला है पेट्रोल
- Jio का आएगा रिकॉर्ड तोड़ IPO, बैंकरों को वैल्यूएशन 170 अरब डॉलर तक होने की उम्मीद
डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट, पहली बार 90 पार
Dollar Rupee news in hindi : भारतीय करेंसी बाजार में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब रुपया भारी गिरावट के साथ पहली बार 90 पार हो गया। आज सुबह शुरुआती कारोबार में 6 पैसे गिरकर 90.02 पर आ गया।
मंगलवार को, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 89.96 के लाइफटाइम लोअर लेवल पर बंद हुआ था। आज सुबह इसमें और कमजोरी आई और देखते ही देखते यह 90 के पार पहुंच गया।
बीते 7 महीने में रुपए में 6 रुपए से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। 2 मई को रुपया 2025 के हाई 83.76 पर था। 3 दिसंबर को अपने लाइफ टाइम लोअर लेवल पर आ गया। कहा जा रहा है कि अगर 90 पर रिजर्व बैंक का सपोर्ट कम होता है, तो रुपया 91 का स्तर भी पार कर सकता है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर डॉलर की बढ़ती मांग और विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण रुपए में लगातार गिरावट आ रही है। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में देरी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारी निकासी के कारण डॉलर सूचकांक कमजोर होने के बावजूद रुपए में यह गिरावट आई है।
हालांकि अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती और आरबीआई की मौद्रिक नीति के बाद रुपया अपनी चाल बदल सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
