ramcharitmanas
✕

रुपया 28 पैसे टूटकर बंद, शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (18:39 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों के कमजोर रुख के बीच अस्थायी आंकड़ों के हिसाब से रुपया डॉलर के मुकाबले 28 पैसे टूटकर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 74.64 पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 74.44 पर खुला।
 
अंत में 28 पैसे टूटकर यह 74.64 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 74.38 के उच्चतम और 74.74 के निचले स्तर तक गया।
 
पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.36 पर बंद हुआ था। विश्व की 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 92.83 अंक पर रहा।
 
बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 236.48 अंक यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 43,357.19 अंक और एनएसई निफ्टी 58.35 अंक यानी 0.46 प्रतिशत घटकर 12,690.80 अंक पर बंद हुआ।
 
आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजारों में 6,207.19 करोड़ रुपए की शेयर खरीद की। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.25 प्रतिशत गिरकर 43.69 डॉलर प्रति बैरल रहा। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख