ganesh chaturthi

रूहअफजा शरबत बाजार से क्यों गायब हुआ?

Updated: गुरुवार, 9 मई 2019 (09:15 IST)
भारतीय बाजारों से रूहअफजा शरबत अचानक गायब हो गया है। गर्मी से परेशान लोगों को अब इसकी कमी खल रही है। इस बीच रमजान भी शुरू हो गया है। दिनभर रोजा रखने वाले मुस्लिम शाम को इफ्तार करते समय रूह अफजा का शर्बत लेना पसंद करते हैं। ऐसे मे सोशल मीडिया पर इसकी कमी चर्चा का विषय बन गई है। लोग यह जानना चाहते हैं कि यह शरबत बाजार से क्यों गायब हो गया?
 
एक भारतीय वेबसाइट ने अपने लेख में कहा कि रूहअफ्जा की भारतीय बाजार में चार से पांच महीने से बिक्री बंद है और यह ऑनलाइन स्टोर में भी उपलब्ध नहीं है। कच्चे माल की आपूर्ति में कमी को उत्पादन बंद होने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
 
यह भी कहा जा रहा है कि हमदर्द के संस्थापक हकीम हाफिज अब्दुल मजीद के पोते अब्दुल मजीद और उनके चचेरे भाई हामिद अहमद के बीच कंपनी पर नियंत्रण को लेकर जंग छिड़ गई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से इसका उत्पादन बंद हो गया था। एक बार फिर इसका उत्पादन शुरू हो गया है और जल्द ही यह शरबत बाजार में दिखाई देगा। 
 
रूहअफजा बनाने वाली कंपनी हमदर्द के एमडी और सीईओ उस्मा कुरैशी ने ट्वीट कर कहा कि हम भारत को रमजान में आसानी से रूहअफजा भेज सकते हैं। यदि भारत सरकार इजाजत देती है तो हम वाघा बार्डर के रास्ते ट्रकों को आसानी से भेज सकते हैं। 
 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

सौराष्ट्र में भारी बारिश, लंबे अंतराल के बाद बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

अगला लेख