Hanuman Chalisa

महंगाई बढ़ी, महंगे ईंधन और आवास ने बिगाड़ा काम

गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (19:26 IST)
नई दिल्ली। ईंधन तथा आवास महंगे होने से जून में उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर यानी खुदरा महंगाई बढ़कर पांच प्रतिशत पर पहुंच गई। 
 
खुदरा महंगाई लगातार तीसरे महीने बढ़ी है और यह इसका इस साल जनवरी (5.07 प्रतिशत) के बाद का उच्चतम स्तर है। खास बात यह है कि खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में कमी के बावजूद जून में इसका ग्राफ ऊपर गया है, जो सरकार के लिए चिंता की बात हो सकती है। खाद्य खुदरा महंगाई दर 2.91 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मई में 3.10 प्रतिशत रही थी। 
 
पिछले साल जून में सामान्य खुदरा महंगाई दर 1.46 प्रतिशत और इस साल मई में 4.87 प्रतिशत रही थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जून की तुलना में इस साल जून में आवास 8.45 प्रतिशत महंगे हुए। ईंधन तथा बिजली खंड की महंगाई दर 7.14 प्रतिशत रही। मुख्य रूप से एक साल पहले की तुलना में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण इस खंड की महंगाई दर ज्यादा रही है। 
 
सस्ती हुई दालें : खाद्य पदार्थों के खंड में फलों एवं सब्जियों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद दालों और चीनी तथा कंफेक्शनरी उत्पादों की कीमतों में गिरावट और अन्य उत्पादों में अपेक्षाकृत कम वृद्धि के कारण खुदरा खाद्य महंगाई में नरमी आई है।
 
फलों की महंगाई दर 10.13 प्रतिशत और सब्जियों की 7.80 प्रतिशत रही। पिछले साल जून के मुकाबले अंडे 5.85 प्रतिशत महंगे हुए। खाने-पीने के तैयार एवं पैकेज्ड सामानों की महंगाई दर 4.83 फीसदी रही। अनाजों की महंगाई दर 2.70 फीसदी, मांस एवं मछलियों की 2.41 प्रतिशत, तेल एवं वसा उत्पादों की 2.62 प्रतिशत और मसालों की 2.37 प्रतिशत रही।
 
वहीं, एक साल पहले की तुलना में दालें तथा उनके उत्पाद 10.87 प्रतिशत सस्ते हुए। चीनी तथा कंफेक्शनरी उत्पादों के दाम 7.11 प्रतिशत गिरे।
 
अन्य खंडों में कपड़ों की महंगाई दर 5.78 फीसदी और फुटवियर की 4.87 प्रतिशत रही। घरेलू सामान एवं सेवाओं की खुदरा महंगाई 5.18 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवाओं की 6.07 प्रतिशत, परिवहन एवं संचार सेवाओं की 6.18 प्रतिशत, मनोरंजन सुविधाओं की 5.24 प्रतिशत और शिक्षा की 5.83 प्रतिशत रही। (वार्ता)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q1 FY27 नतीजे, 3.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा रेवेन्यू, जियो-रिटेल ने दिखाया दम

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

अगला लेख