sundarkand
✕

रिलायंस बन सकती है भारत की अलीबाबा : रिपोर्ट

Updated: शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (09:25 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोलियम से दूरसंचार कारोबार तक में मजबूत पैठ रखनी वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज एक एकीकृत ऊर्जा कंपनी से चीन की कंपनी अलीबाबा की तरह उपभोक्ता क्षेत्र की दिग्गज कंपनी में तब्दील हो रही है।


वह संभवत: अमेजन और वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के लिए प्रतिद्वंद्वी बन सकती है। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रिलायंस अपना ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पेश करने की योजना पर काम कर रही है जो कि 6,500 शहरों और कस्बों में फैले उसकी खुदरा इकाई के करीब 10,000 स्टोरों को जोड़ेगा। इसके साथ ही उसके दूरसंचार कारोबार का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। उसके पास पहले ही 28 करोड़ उपभोक्ता हैं।

फर्म ने कहा कि हमारा विश्लेषण बताता है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड दूरसंचार और मीडिया क्षेत्र में दिग्गज कंपनी बन सकती है जबकि खुदरा/ई-कॉमर्स क्षेत्र में उसकी हिस्सेदारी में महत्वपूर्ण वृद्धि हो रही है।

यूबीएस ने कहा कि उसकी सफलता एक पारिस्थितिकी तंत्र या सस्ती दरों पर सेवाएं और वस्तुएं बेचने की रणनीति और घरेलू कंपनी होने के फायदे पर आधारित हो सकती है। वह ठीक उसी प्रकार सफल हो सकती है जैसे बिना किसी स्पष्ट और निहित नीतिगत समर्थन के अलीबाबा चीन में सफल हुई थी।

उसने कहा कि रिलायंस को 'घरेलू' कंपनी होने का फायदा भी मिला है। भारत में अब बहुत अधिक सहयोगी नीतियां हैं। भारत के ई-कॉमर्स नियमों का रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत घरेलू कंपनियों को लाभ मिलना चाहिए।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख