Daily Horoscope
✕

रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (12:12 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनी बन गई। बंबई शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,248.97 करोड़ रुपए बढ़कर 11,43,667 करोड़ रुपए (150 अरब डॉलर) पर पहुंच गया।
ALSO READ: अमेरिकी मैगजीन की 20 परोपकारियों की सूची में नीता अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन के सेवा कार्यों को सराहा
बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाली इस कंपनी का शेयर मूल्य शुरुआती दौर में 2.53 प्रतिशत बढ़कर 1,804.10 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी यह 2.54 प्रतिशत बढ़कर 1,804.20 रुपए पर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इससे पहले शुक्रवार को 11 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी।
 
कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी के पूरी तरह से कर्ज मुक्त बन जाने की घोषणा के बाद बाजार में कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया और उसका बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया।
ALSO READ: ऋणमुक्त हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज, मात्र 58 दिनों में जुटाए 1.69 लाख करोड़
मुकेश अंबानी ने कहा कि राइट इश्यू के जरिए और प्रमुख वैश्विक निवेशकों को आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री कर कंपनी ने पिछले 2 माह के दौरान 1.69 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं जिसके बाद कंपनी शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त हो गई। कंपनी ने एक चौथाई से भी कम हिस्सेदारी विभिन्न वैश्विक निवेशकों को बेचकर 1.15 लाख करोड़ रुपए और राइट इश्यू के जरिए 53,124.20 करोड़ रुपए जुटाकर कुल 1.69 लाख करोड़ रुपए की पूंजी जुटा ली है। कंपनी का शेयर इस साल अब तक 19 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख