suvichar
✕

रिलायंस के राइट इश्यू की धमाकेदार इंट्री, अनुमान से ऊपर 690 पर लिस्टिंग

Updated: सोमवार, 15 जून 2020 (12:29 IST)
मुंबई। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के राइट्स इश्यू शेयरों सोमवार को धमाकेदार एंट्री के साथ 690 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी के आंशिक भुगतान वाले राइट्स शेयर्स यानी रिलायंस पीपी आधार मूल्य 646 के मुकाबले 690 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ।
ALSO READ: रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी ने 5.52 लाख शेयर हासिल किए
देश के सबसे बड़े राइट्स इश्यू को आकार की तुलना में अधिक 1.59 प्रतिशत अभिदान मिला था। इश्यू में खुदरा निवेशकों के हिस्से को 1.22 प्रतिशत अनुदान मिला था। प्रवर्तकों ने पात्रता के मुकाबले दोगुनी बोलियां लगाई थीं।
 
राइट्स इश्यू के बाद मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी बढ़कर 49.14 प्रतिशत हो गई है। अंबानी परिवार ने राइट्स में 28,286 करोड़ रुपए का निवेश किया है। बाजार विश्लेषकों के 600-650 रुपए के अनुमान की तुलना यह 690 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी दशकों में पहली बार राइट्स इश्यू लाई और इससे 53,124.20 करोड़ रुपए जुटाएगी।
ALSO READ: रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्जमुक्त कंपनी बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर
पिछले 10 वर्ष में किसी गैर वित्तीय संस्थान का यह सबसे बड़ा इश्यू था और इसे 1.59 प्रतिशत अधिक अभिदान मिला। इश्यू के तहत 10 रुपए मूल्य का शेयर 1247 रुपए प्रीमियम के साथ 1,257 रुपए पर दिया जाएगा। इश्यू की राशि किस्तों में अगले वर्ष नवंबर तक अदा करनी है। आवेदन के साथ फेसमूल्य का 25 प्रतिशत और 1,257 रुपए प्रीमियम की चौथाई राशि देनी थी। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख