Daily Horoscope
✕

RBI लाएगी डिजिटल करेंसी, चरणबद्ध तरीके से होगा क्रियान्वयन

Updated: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (11:19 IST)
मुख्य बिंदु
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई डिजिटल करेंसी लांच करने की योजना पर काम कर रही है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी. रविशंकर ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि आरबीआई अपनी खुद की डिजिटल करेंसी चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने की रणनीति पर काम कर रहा है और इसे पायलट आधार पर थोक और खुदरा क्षेत्रों में पेश करने की प्रक्रिया में है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में बाढ़ से हाहाकार, NDRF के साथ सेना ने भी संभाला मैदान (देखिए फोटो)
 
उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी को लेकर काफी गंभीर है और दुनिया के कई केंद्रीय बैंक इस संदर्भ में काम कर रहे हैं। शंकर ने कहा कि सीबीडीसी के तहत उपभोक्ताओं को उन कुछ डिजिटल मुद्राओं में देखी गई 'अस्थिरता के भयावह स्तर' से बचाने की आवश्यकता है जिन्हें कोई सरकारी गारंटी प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक सीबीडीसी की संभावना तलाशने में लगे हैं और कुछ देश इस प्रकार की धारणा पेश की है।

ALSO READ: बसपा ने बदला ब्राह्मण सम्मेलन का नाम, जानिए क्या है वजह...
 
वित्त मंत्रालय द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय अंतरमंत्रालयीन समिति ने नीति और कानूनी ढांचे का परीक्षण कर देश में सीबीडीसी को डिजिटल मुद्रा के रूप में पेश करने की सिफारिश की है। रविशंकर ने कहा कि इसके लिए कानूनी बदलाव की जरूरत होगी, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम के तहत मौजूदा प्रावधान करेंसी को भौतिक रूप से ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। उन्होंने डिजिटल करेंसी से जुड़े कुछ जोखिमों का भी जिक्र किया, जैसे दबाव की स्थिति में बैंक से पैसे को अचानक से निकाल लेना। लेकिन उन्होंने कहा कि जोखिम जुड़े हैं लेकिन संभावित लाभों को देखते हुए उनका सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख