Hanuman Chalisa
✕

RBI का फैसला, NEFT पर मिलने वाली है बड़ी सुविधा

Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2019 (15:02 IST)
मुंबई। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से खुदरा लेन-देन आसान बनाने के लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दिसंबर से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा सभी दिन चौबीसों घंटे देने का फैसला किया है।
 
केंद्रीय बैंक की बुधवार को समाप्त 3 दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद जारी विकास एवं नियामक नीति बयान में यह बात कही गई है। वर्तमान में एनईएफटी की सुविधा सभी बैंक कार्यदिवसों पर सुबह 8 से शाम 7 बजे तक उपलब्ध होती है।
 
आरबीआई ने जारी बयान में कहा कि जैसा कि भुगतान प्रणाली विजन 2021 दस्तावेज में कहा गया है कि रिजर्व बैंक दिसंबर से एनईएफटी की सुविधा 24X7 आधार पर उपलब्ध कराएगा। इससे देश की खुदरा भुगतान प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख