dharma sangrah
✕

RBI ने IMPS की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर की 5 लाख, जानिए मौद्रिक नीति की 10 खास बातें...

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (10:56 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को उम्मीद के अनुरूप प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर बरकरार रखा। यह लगातार 8वां मौका है जबकि केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को यथावत रखा है।

इसके साथ केंद्रीय बैंक ने कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के बीच अपने मौद्रिक रुख को नरम बनाए रखने का भी फैसला किया। आईएमपीएस की सीमा को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया गया जानिए आरबीआई की मौद्रिक नीति की 10 खास बातें...

-रिजर्व बैंक ने लगातार आठवीं बार नीतिगत दरों में नहीं किया बदलाव
-भारतीय रिजर्व बैंक ने 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के अनुमान को 9.5 प्रतिशत पर कायम रखा।
-भारतीय रिजर्व बैंक वृद्धि के टिकाऊ आधार पर पुनरुद्धार के लिए अभी अपने नरम रुख को जारी रखेगा।
-रिजर्व बैंक ने देशभर में ऑफलाइन तरीके से खुदरा डिजिटल भुगतान की रूपरेखा का प्रस्ताव किया।
-आईएमपीएस की सीमा को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया गया।
-मुद्रास्फीति का रुख उम्मीद से अधिक अनुकूल; आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं।
-दूसरी तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र में क्षमता उपयोगिता में सुधार हुआ, आने वाली तिमाहियों में और सुधार की उम्मीद।
-खाद्यान्नों के रिकॉर्ड उत्पादन के कारण आने वाले महीने में खाद्य मुद्रास्फीति कम बने रहने की उम्मीद।
-संक्रमण की दर में कमी और टीकाकरण से निजी उपभोग को प्रोत्साहन मिल रहा है।
-रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि मुख्य मुद्रास्फीति अब भी जटिल बनी हुई है।
-

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख