Hanuman Chalisa

जल्द जारी होंगे 200 रुपए के नोट, होंगे खास फीचर्स

सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (21:47 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 200 रुपए के नए नोट लाने की तैयारी कर रहा है। भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए आरबीआई यह कदम उठा रहा है। सूत्रों के मुताबिक 200 रुपए के नोट पर सुरक्षा के खास फीचर होंगे ताकि इसका नकली नोट नहीं बनाया जा सके।
 
सूत्रों के अनुसार आरबीआई ने 200 रुपए छापने की मंजूरी दे दी है और इन नए नोटों में सुरक्षा फीचर पर भी   विशेष ध्यान दिया जाएगा। 200 रुपए के नोट में नए सिक्योरिटी फीचर्स होंगे ताकि इसकी नकल करना नामुमकिन होगा। जानकारी के मुताबिक 200 रुपए के साथ 1000 और 100 रुपए के नए नोट को नए सिरे से छपने का प्रस्ताव बोर्ड ने दिया है।
 
इसके अलावा सरकार 500 और 2000 रुपए के बैंक नोटों के सुरक्षा फीचर में हर 3-4 साल में बदलाव करने की सोच रही है ताकि जाली नोटों की समस्या पर लगाम लगाई जा सके। सरकार ने नोटबंदी के बाद पिछले चार महीने में भारी मात्रा में जाली नोटों को पकड़े जाने के मद्देनजर यह फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक इस मुद्दे पर गुरुवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा हुई।
 
इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि सहित वित्त व गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। इस कदम का समर्थन करते हुए गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर विकसित देश अपने मुद्रा नोटों में सुरक्षा फीचर हर 3-4 साल में बदल देते हैं। भारत के लिए इस नीति का पालन करना अनिवार्य है।
Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख