टाटा संस का अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे रतन टाटा
मुंबई। टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को जल्द ही छोड़ने के संबंध में आई मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।
टाटा ने एक बयान में मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा कि अभी उनका टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ट्रस्ट ऐसे कई पहल कर रहा है जिसका देशव्यापी प्रभाव होगा और वह इन पहलों में अपनी भूमिका बनाए रखेंगे।
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि समुचित समय पर अगले अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि टाटा के करीबी तथा टाटा ट्रस्ट के एक ट्रस्टी आर.के. कृष्ण कुमार ने एक अंग्रेजी दैनिक को बताया कि ट्रस्ट ने एक बाहरी सलाहकार से नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पर सलाह मांगी है। टाटा ट्रस्ट के पास 100 अरब डॉलर के टाटा समूह के 66 प्रतिशत शेयर हैं। उनके अनुसार, अगले साल के मध्य तक नये अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया समाप्त हो सकती है। (वार्ता)