ramcharitmanas

प्याज की ढुलाई के लिए किसानों की मदद को आगे आया रेलवे

Updated: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (17:53 IST)
मुंबई। नासिक में इस बार लाल प्याज की बंपर फसल को देखते हुए रेलवे किसानों की मदद के लिए आगे आया है। रेलवे ने यहां से प्याज की देश के दूसरे हिस्सों में ढुलाई के लिए सोमवार से एक और मालगाड़ी उपलब्ध कराई है। इस नई मालगाड़ी के आने से प्याज की ढुलाई में 30 प्रतिशत का इजाफा होगा। ये मालगाड़ी मध्य रेलवे उपलब्ध करा रहा है। प्याज की ढुलाई में 3 मालगड़ियां पहले से लगी हुई हैं।

 
नासिक प्याज उत्पादन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश में होने वाले कुल प्याज उत्पादन का 30 प्रतिशत उत्पादन नासिक में होता है। प्याज की बंपर पैदावार से दाम गिरने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
 
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल प्याज की भारी पैदावार को देखते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने नासिक से प्याज की आगे ढुलाई के लिए मालगाड़ी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इस बार प्याज की फसल पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी हुई है।
 
अधिकारी के मुताबिक कि रेलवे पिछले साल के मुकाबले पहले से ही 50 प्रतिशत अधिक मालगाड़ी उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा एक और मालगाड़ी उपलब्ध कराने से प्याज उठाव क्षमता 30 प्रतिशत और बढ़ जाएगी।  उन्होंने कहा कि यहां से देश के उत्तरी, पूर्वी, उत्तर-पूर्व और पूर्वी तटीय हिस्सों की मंडियों में प्याज भेजा जा रहा है। इससे किसानों के लिए मंडी का आकार व्यापक होगा और उनकी परेशानी काफी हद तक दूर होगी। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अगला लेख