biodatamaker
✕

शुरू हुआ पेटीएम का बैंक, कैशबेक के साथ इतना मिलेगा ब्याज

Updated: मंगलवार, 23 मई 2017 (13:44 IST)
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान करने वाली कंपनी पेटीएम ने अपने भुगतान बैंक की शुरुआत कर दी। बैंक ने जमा पूंजी पर 4 प्रतिशत की दर से ब्याज और कैशबैक की पेशकश की है। इसी प्रकार भुगतान बैंक के जरिए ऑनलाइन लेन-देन पर कोई फीस नहीं लेने और खाते में न्यूनतम बकाए की भी कोई शर्त नहीं रखी गई है।
 
कंपनी ने वर्ष 2020 तक 50 करोड़ ग्राहक अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पेटीएम के भुगतान बैंक को चीन की अली बाबा और जापान के बड़े निवेश बैंक सॉफ्टबैंक का भी समर्थन प्राप्त है। यही वजह है कि कंपनी ने दो साल के दौरान अपने बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपए की शुरुआती निवेश योजना बनाई है।
 
इंडिया पोस्ट, एयरटेल के बाद पेटीएम देश की तीसरी कंपनी है जिसने भुगतान बैंक की शुरुआत की है। पेटीएम भुगतान बैंक के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने इस अवसर पर जारी एक वक्तव्य में कहा है कि रिजर्व बैंक ने हमें दुनिया में एक नई तरह के बैंकिंग मॉडल की शुरुआत करने का मौका दिया है। हमें इस बात को लेकर गर्व है कि हमारे ग्राहकों की जमा पूंजी को सुरक्षित तरीके से सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश किया जा सकेगा और इसका इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में होगा। हमारी कोई भी जमा राशि किसी जोखिम वाली परिसंपत्ति में परिवर्तित नहीं होगी।
 
पेटीएम के इस समय कई ग्राहक हैं जो उसके डिजिटल बटुए का इस्तेमाल करते हैं। इन ग्राहकों के बटुए को अब भुगतान बैंक में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उपयोक्ताओं को अब खाता खोलने के लिए अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) नियमों को पूरा करना होगा। कंपनी केवाईसी अनुपालन केंद्रों को स्थापित कर रही है ताकि ग्राहकों के खाते खोले जा सकें।
 
पेमेंट बैंक खाता खोलने वाले प्रत्येक ग्राहक को खाते में 25,000 रुपए जमा होने पर 250 रुपए की नकदी वापस प्राप्त होगी। शुरुआत में पेटीएम भुगतान बैंक खाते केवल आमंत्रण आधार पर होंगे। वक्तव्य में कहा गया है कि खाते में शून्य अधिशेष रखा जा सकेगा और प्रत्येक ऑनलाइन लेन-देन जैसे कि आईएमपीएस, एनईएफटी, आटीजीएस, पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बचत खाते पर कंपनी 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देगी और अपने लाखों व्यापारियों के लिए चालू खाता खोलने की भी पेशकश करेगी। पेटीएम की बैंक खुलने के पहले साल में 31 शाखाएं खोलने की योजना है। इसके साथ ही 3,000 ग्राहक सेवा केंद्र भी खोले जाएंगे।
 
पेटीएम के ग्राहक अपने पेटीएम वॉलेट को पहले की ही तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। पेटीएम अपने ग्राहकों को देश के किसी भी एटीएम से नकदी निकालने के लिए आग्रह करने पर तुरंत आभासी रुपे डेबिट कार्ड और भौतिक रूप में भी कार्ड उपलब्ध कराएगा। (भाषा)
Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

तिरंगे की शान बढ़ाई, Asian Games के मेडलिस्ट को PM मोदी का संदेश (Video)

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की बड़ी साजिश नाकाम, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख