Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी ने जारी किया 20 रुपए का सिक्का, ये होंगे खास फीचर्स

Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (19:40 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 रुपए का सिक्‍का जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 20 रुपए के नए सिक्‍के के अलावा 1 रुपए, 2 रुपए, 5 रुपए और 10 रुपए का नया सिक्‍का भी जारी किया है। इस सिक्के के फीचर्स के कारण दिव्यांग इसे आसानी से पहचान सकेंगे। ये सिक्के 27MM आकार के होंगे। 
 
हालांकि 20 रुपए के सिक्के के किनारे कोई निशान नहीं होगा। सिक्के की आउटर रिंग में 65 प्रतिशत कॉपर, 15 प्रतिशत जिंक और 20 प्रतिशत निकल होगा जबकि अंदर की डिस्क में 75 प्रतिशत कॉपर, 20 प्रतिशत जिंक और 5 प्रतिशत  निकल होगा।
 
20 रुपए का सिक्का 8.54 ग्राम का होगा और इसका बाहरी व्यास 27 मिलीमीटर का होगा।  बीस रुपए के सिक्के पर अशोक स्तंभ के सिंह की आकृति होगी जिस पर सत्यमेव जयते लिखा होगा।

सिक्के की बाईं तरफ ‘भारत’ शब्द हिन्दी में लिखा होगा और दाहिने तरफ अंग्रेजी में ‘इंडिया’ अंकित होगा। सिक्के के पीछे रुपए के निशान के साथ उसकी राशि ‘20’ लिखी होगी। सिक्के पर अनाज का निशान है, जो देश में कृषि क्षेत्र की मजबूत स्थित को इंगित करता है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख