Daily Horoscope
✕

Phonepe के यूजर हुए 25 करोड़, अक्टूबर में 92.5 करोड़ का हुआ लेनदेन

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (00:22 IST)
नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी फोनपे ने सोमवार को कहा कि उसके उपयोक्ताओं (यूजरों) की संख्या 25 करोड़ को पार कर गई है। कंपनी ने कहा, फोनपे के लिए अक्टूबर एक रिकॉर्ड महीना रहा। इस महीने 92.5 करोड़ लेनदेन हुए, जो अभी तक का सर्वोच्च स्तर है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर में उसके सक्रिय मासिक यूजरों की संख्या 10 करोड़ से अधिक रही। इस दौरान 2.3 अरब ऐप सत्र दर्ज किए गए। कंपनी ने कहा, फोनपे के लिए अक्टूबर एक रिकॉर्ड महीना रहा। इस महीने 92.5 करोड़ लेनदेन हुए, जो अभी तक का सर्वोच्च स्तर है।

कंपनी के सालाना कुल लेनदेन की दर भी 277 अरब डॉलर हो गई। फोनपे के जरिए 83.5 करोड़ यूपीआई लेनदेन भी हुए। इसमें कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक रही। फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं संस्थापक समीर निगम ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2022 तक 50 करोड़ पंजीकृत उपयोक्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा, हमने ‘करते जा, बढ़ते जा’ सूत्र पर अमल करते हुए भारतीय समाज के हर वर्ग के लिए नए व नवोन्मेषी उत्पादों को पेश करना जारी रखा है। साथ ही हम भारत के हर शहर व हर गांव में सभी दुकानदारों के लिए डिजिटल लेनदेन को स्वीकार्य बना रहे हैं।(भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

अगला लेख