dharma sangrah
✕

पीएफ से जुड़ी बड़ी खबर, नौकरी जाने पर भी मिलेगा यह फायदा

Updated: मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (11:54 IST)
किसी कर्मचारी की नौकरी चले जाने पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) उसे एडवांस पैसे निकालने की सुविधा दे सकता है। ईपीएफओ ने इस तरह का एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें कहा गया है कि नौकरी जाने के एक महीने बाद पीएफ खाताधारक 60 प्रतिशत तक रकम एडवांस के तौर पर निकाल सकते हैं।
 
अगर कर्मचारी की नौकरी चली जाती है और एक माह तक नौकरी नहीं मिलती है तो वह व्‍यक्ति अपने प्रॉविडेंट फंड यानी पीएफ अकाउंट से एडवांस के तौर पर पैसा निकाल सकेगा। यह एडवांस नॉ‍न रिफंडेबल होगा। यानी उस व्‍यक्ति को बाद में यह पैसा पीएफ अकाउंट में जमा नहीं कराना होगा। इस तरह से बेरोजगार पीएफ अकाउंट होल्‍डर नौकरी मिलने तक अपने जरूरी खर्च भी पूरा कर सकेगा और उसका पीएफ अकाउंट यानी रिटायरमेंट फंड भी बना रहेगा। ईपीएफओ ने अपने मेंबर्स को यह सुविधा देने के लिए प्रस्‍ताव तैयार किया है। इससे ईपीएफओ के लगभग 5 करोड़ एक्टिव मेंबर्स को फायदा होगा। केंद्र सरकार जल्‍द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। 
 
60 प्रतिशत तक एडवांस :  ईपीएफओ मेंबर नौकरी जाने की डेट से एक माह पूरा होने पर पीएफ अकाउंट से एडवांस के लिए अपने क्षेत्र के ईपीएफओ ऑफिस मं एडवांस के लिए आवेदन कर सकता है। उसे पीएफ अकाउंट में कुल राशि का 60 प्रतिशत या उसकी पिछली तीन माह की सैलरी के बराबर एडवांस मिल सकेगा। बाकी पैसा उसके पीएफ अकाउंट में पड़ा रहेगा। बाद में नौकरी मिलने पर उसके पीएफ अकाउंट में कंट्रीब्‍यूशन शुरू हो जाएगा। इस तरह से उसका रिटायरमेंट फंड बना रहेगा। 
 
तीन माह से ज्यादा तो 80 प्रतिशत : प्रस्‍ताव के मुताबिक अगर पीएफ अकाउंट होल्‍डर तीन माह से ज्‍यादा समय तक बेरोजगार रहता है यानी उसको नौकरी नहीं मिलती है तो वह ईपीएफओ के पास एक और एडवांस के लिए आवेदन कर सकता है। इस बार वह पीएफ अकाउंट में मौजूद राशि का 80 प्रतिशत या पिछली दो माह की सैलरी के बराबर पैसा एडवांस के तौर पर निकाल सकता है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख