Daily Horoscope
✕

2 दिन बाद फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 11 दिन में 3.15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (08:46 IST)
नई दिल्ली। देश में 2 दिन बाद गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए। इस महीने के 11 दिनों में पेट्रोल 3.15 रुपए महंगा हुआ है वहीं डीजल के दामों में भी 3.65 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई।
 
आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे का इजाफा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 104.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.52 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 110.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल 101.40 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
चेन्नई में पेट्रोल 102.10 प्रति लीटर है जबकि कोलकाता में पेट्रोल 105.43 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 105.43 रुपए प्रति लीटर और 96.63 रुपए प्रति लीटर है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं। सभी जिलों में टैक्स की दरें अलग-अलग होने की वजह से दाम में अंतर आता है।  

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख