गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार चौथे दिन स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 जनवरी 2021 (10:44 IST)

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार चौथे दिन स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Petrol diesel | पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार चौथे दिन स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई घट-बढ़ नहीं की। 7 जनवरी को देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम 4 अक्टूबर 2018 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर रहे थे।
7 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 84.20 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। इससे पहले 4 अक्टूबर 2018 को राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर रहे थे। 7 जनवरी को डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक और पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे की तेजी आई थी।
 
इससे पहले 6 जनवरी को दोनों ईंधनों की कीमतों में 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी। 6 और 7 जनवरी को 2 दिनों में पेट्रोल और डीजल में क्रमशः 49 और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। आज देश के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार रहे...
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली 84.20 74.38
 
मुंबई 90.83 81.07
 
चेन्नई 86.96 79.72
 
कोलकाता 85.68 77.97। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दिल्ली में Bird Flu की इंट्री, अब तक देश के 9 राज्य आ चुके हैं चपेट में, संसदीय कमेटी ने बुलाई बैठक