शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. शनिवार को स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
Written By
Last Updated : शनिवार, 15 मई 2021 (12:43 IST)

शनिवार को स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Petrol Diesel | शनिवार को स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 92.34 रुपए और डीजल की कीमत 82.95 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल 29 और डीजल 34 पैसे महंगा हुआ था।

दिल्ली में मई महीने में पेट्रोल 1.94 और डीजल 2.22 रुपए महंगा हो चुका है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 1 लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.65 रुपए, चेन्नई में 94.09 रुपए और कोलकाता में 92.44 रुपए का का बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 90.11 रुपए, चेन्नई में 87.81 रुपए और कोलकाता में 85.79 रुपए प्रति लीटर रही।
 
चारों महानगरों में दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अमेरिकी संसद में मास्क पर बवाल, जानिए क्या है मामला...