Hanuman Chalisa
✕

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, जनता परेशान, सरकार ने कीमतें कम करने के लिए निकाला यह फॉर्मूला...

Updated: रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (10:45 IST)
रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 0.6 पैसे की बढ़त के साथ 82.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है और डीजल का भाव 0.19 पैसे की बढ़त के साथ 75.38 रुपए प्रति लीटर हो गए।
 
दूसरी तरफ मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 0.6 पैसे प्रति लीटर की बढ़त आई है और डीजल के भाव में 0.20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में पेट्रोल 88.18 रुपए और 79.02 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए सस्ता कच्चा तेल खरीदने का नए फॉर्मूले पर काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक भारत और ईरान मिलकर क्रूड के एवज में भुगतान के नए तरीके पर काम कर रहे हैं। भारत कच्चा तेल खरीदने के बदले में चावल और अन्य वस्तु ईरान को दे सकता है। साथ ही भारत वेनेजुएला के साथ भी रुपए में तेल खरीदने की तैयारी कर रहा है।
 
अगर सरकार की योजना कामयाब हो जाती है तो बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से आम जनता को थोड़ी बहुत राहत मिल सकेगी। मोदी सरकार की यह रणनीति भारत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि भारत कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। 
 
महंगाई बढ़ने का खतरा : अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पाद सिर्फ अमरीकी डॉलर के बदले ही खरीदा जा सकता है। ऐसे में कच्चे तेल के लिए सिर्फ अमेरिकी डॉलर में पेमैंट करना भारत के लिए बहुत नुकसान वाला साबित हो रहा है। विदेशी पूंजी भंडार घट रहा है और रुपया कमजोर हो रहा है। इससे देश में महंगाई बढऩे का खतरा बढ़ गया है। इस भुगतान प्रणाली को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच ईरान में बहुत समय से वार्ता हो रही है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

अगला लेख