suvichar
✕

Lockdown में Parle-G ने बनाया नया बिक्री रिकॉर्ड

Updated: मंगलवार, 9 जून 2020 (23:19 IST)
नई दिल्ली। 24 मार्च से लेकर 7 जून तक चले लॉकडाउन के बीच पारले जी (Parle-G) बिस्किट ने शुरुआत से लेकर अभी तक का सबसे अच्छा बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। 1938 से देश में बिक रहे पारले जी ने पिछले तीन माह में यह नया कीर्तिमान जड़ा है।
 
पारले जी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्किट ब्रांड है। हालांकि पारले प्रोडक्ट्स कंपनी ने यह नहीं बताया कि कुल कितनी बिक्री बढ़ी है, लेकिन कुल मार्केट शेयर में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 80 से 90 प्रतिशत की यह ग्रोथ केवल पारले जी की बिक्री से आई है।
 
सस्ता होने के कारण बना सबकी पसंद : लॉकडाउन के बीच लोगों ने अपने घरों में सबसे ज्यादा इसी बिस्किट को रखना पसंद किया। 5 रुपए कीमत होने से ये लोगों को सबसे ज्यादा सुलभ था। जिन जरूरतमंद लोगों को बिस्किट बांटे गए, वहां भी पारले जी सबसे ज्यादा बांटा गया। 
 
लॉकडाउन के बीच भी दूरदराज गांवों और शहरों में भी इसकी उपलब्धता को कम नहीं होने दिया गया। रिटेल आउटलेट्स पर यह बिस्किट खत्म होने के 7 दिनों के अंदर पहुंच रहा था। ब्रेड नहीं खरीद पा रहे लोग पारले जी को खरीद रहे थे। 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख