Daily Horoscope
✕

1 अप्रैल से भर सकेंगे जीएसटी रिटर्न का नया सरल फार्म

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (16:12 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर रिटर्न भरने के लिए नया सरलीकृत फॉर्म एक अप्रैल 2019 से उपलब्ध होने लगेगा। राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार जीएसटी संग्रह का बजटीय लक्ष्य प्राप्त कर लेगी।


उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को उन निकायों की जानकारी मिल रही है, जो कर चोरी कर रहे हैं। सरकार को चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में जीएसटी से 7.76 लाख करोड़ प्राप्त हुए हैं जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए बजट में 13.48 लाख करोड़ रुपए जीएसटी के जरिए प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लिहाज से औसतन 1.12 लाख करोड़ रुपए प्रतिमाह जीएसटी प्राप्ति होनी चाहिए।

पांडेय ने कहा, नवंबर महीने में हम औसत से चार हजार करोड़ रुपए पीछे रहे हैं। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमें कुछ और महीनों के आंकड़े देखने होंगे लेकिन हमें भरोसा है कि हम लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। हमारा मासिक लक्ष्य करीब एक लाख करोड़ रुपए है। हम इसे बढ़ाकर 1.10 लाख करोड़ रुपए करना चाहते हैं। नवंबर महीने में जीएसटी प्राप्तियां 97,637 करोड़ रुपए रहीं।

राजस्व सतर्कता निदेशालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम से इतर पांडे ने कहा कि रिफंड प्रक्रिया को और बेहतर किया जा रहा है और इसे पूरी तरह से ऑनलाइन एवं करदाताओं के अनुकूल बनाया जा रहा है। नए सरलीकृत फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर पांडेय ने कहा, हम एक अप्रैल से शुरू करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने जीएसटी रिटर्न फार्म के सरलीकृत रूप के मसौदे को जुलाई में सार्वजनिक तौर पर सुझाव एवं टिप्पणियों के लिए पेश किया था। सहज और सुगम पर संबद्ध पक्षों से उनकी राय मांगी गई थी। ये फार्म जीएसटीआर- 3बी (संक्षिप्त बिक्री रिटर्न फार्म) और जीएसटीआर- 1 (अंतिम बिक्री रिटर्न फार्म) का स्थान लेंगे। पांडेय ने कहा कि जीएसटी परिषद की अगली बैठक इसी महीने होगी।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख